Know about newly appointed national president of Bharatiya prajapati heroes organization regd.
श्री दिनेश प्रजापति
भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइज़ेशन रजि. (प्रजापति हीरोज, शुरुआती नाम) के वो स्तम्भ है जिन्होंने सर्वप्रथम मेरे साथ मिलकर हीरोज की अवधारणा बनाई थी। अब से पहले वे हीरोज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे थे पर वे हमेशा पद व पब्लिसिटी से दूर रहकर कार्य करने में विश्वास रखने वाले व्यक्ति रहे है।
श्री दिनेश प्रजापति जी एक उदार हृदय, बिंदास एवम निर्भीक तथा सादगी में विश्वास रखने वाले व्यक्ति है बनावटीपन से कोसों दूर रहते है। उनका चरित्र ठीक वैसा है जैसा दिखता है वे घर, दोस्तों से लेकर हर जगह अपने बिंदास निश्छल चरित्र में ही रहना पसंद करते है। समाज के प्रति उनका लगाव पारंपरिक है। एवम बचपन से अपने पिताश्री के साथ सामाजिक गतिविधियों में संलग्न रहे है।
आप बाबा महाकाल के अनन्य भक्त एवम प्रवत्ति से धार्मिक व्यक्ति है। बीच मे कुछ समय समाज के नकारात्मक रवैये से क्षुब्ध होकर उन्होंने यह राह छोड़ना तय कर लिया था पर मेरे सम्पर्क में आने के बाद बड़ी मुश्किल से इन्होंने दोबारा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में आना स्वीकार किया।
आज श्री दिनेश प्रजापति जी का परिवार सामाजिक एवम राजनैतिक पृष्ठभूमि वाला परिवार है। कई दिग्गज राजनीतिज्ञों से आपके परिवार के निकट सम्बन्ध है। आपके पिता श्री आदरणीय हुकुम चंद प्रजापति जी प्रजापति समाज राम मंदिर की सम्पूर्ण देखरेख करते है जिसे बहुत संघर्षों के बाद उन्होंने समाज के कब्जे में रखा है जो भोपाल जैसी प्रदेश की राजधानी में समाज के लिए बहुत गौरव की बात है।
श्री दिनेश प्रजापति जी का व्यक्तिगत बायो डाटा:-
दिनेश प्रजापति पिता श्री हुकुमचंद प्रजापति, माँ श्रीमती चंद्रकला प्रजापति जी
निवासी चांदबढ़ भोपाल।
जन्मतिथि :- 17 जनवरी 1978
शिक्षा :- ग्रेजुएट (बी. कॉम
व्यवसाय :- गवर्मेंट कांट्रेक्टर (सिविल वर्क, विद्युतीकरण)
विवाह :- 1999 में निर्मला प्रजापति से हुआ
पुत्री खुशी प्रजापति
पुत्र यशवर्धन , राजवर्धन
सामाजिक सफर :- वर्ष 1996 - 2001 तक पिता श्री हुकुमचंद प्रजापति जी के द्वारा प्रजापति समाज की ईंट भट्ठों एवं परंपरागत व्यवसाय से संबंधित परेशानियों के निराकरण हेतु विभिन्न जिलों भोपाल, होशंगाबाद, सीहोर, आष्टा, उज्जैन एवं अधिकांश मध्यप्रदेश में शासकीय विभागों से राहत के कार्यो आंदोलनों में जमीनी स्तर पर निराकरण में शामिल रहे।
वर्ष:- 1996 के उत्तरार्ध से 1997 अविभाजित मध्यप्रदेश में कुम्हार प्रजापति समाज को परंपरागत व्यवसाय में आ रही समस्याओं के निराकरण हेतु पिता श्री हुकुमचंद प्रजापति जी ने भोपाल संभाग प्रजापति संघ द्वारा सघन प्रयासों में सम्लित रहे तत्कालीन ऊर्जा मंत्री मान. नर्मदा प्रसाद प्रजापति जी के अथक प्रयासों से राज्य शासन द्वारा प्रजापति समाज को ईंट भट्ठा एवं पारंपरिक व्यवसाय हेतु ऐतिहासिक रायल्टी छूट के प्रयासों में भागीदारी की
शासन से मिली रॉयल्टी छूट के गजट नोटिफिकेशन को समाज बंधुओं तक पहुंचाने के लिए प्रजापति दर्पण पत्रिका की दस हजार प्रतियो का संपूर्ण मध्यप्रदेश में निःशुल्क वितरण किया।
वर्ष 2014 से BPHO (R.) के माध्यम से समाज सेवा में सक्रिय
2018 के विधानसभा चुनावों में टिकिट वितरण में ऑल इंडिया कुम्हार प्रजापति पोलिटिकल फेडरेशन के माध्यम से विभिन्न राजनीतिक दलों से प्रजापति समाज के उम्मीदवारों को टिकिट दिलवाने के प्रयास एवं विभिन्न दलों से उम्मीदवार बने प्रजापति समाज बंधुओं के चुनावी क्षेत्रों में AIKPPF के पदाधिकारियों के साथ जनसम्पर्क में सक्रिय रहे